पाकिस्तान में PSL खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी, JuA बोली- सुरक्षा की गारंटी नहीं है
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) शुरू होने से पहले पाकिस्तानी विद्रोही संगठन जमात-उल-अहरार (JuA) ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए चेतावनी जारी की है। बयान में कहा गया कि देश युद्ध जैसी स्थिति से जूझ रहा है और PSL ऐसे समय में ज़ख्मों पर नमक जैसा है। उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों के लिए कहा कि पाकिस्तान में उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं है।