पाकिस्तान में SCO समिट में शामिल होगा भारत, जयशंकर करेंगे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को प्रस्तावित एससीओ (शांघाई सहयोग संगठन) समिट के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद जाएंगे और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान ने इस समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था। एससीओ के सरकार प्रमुखों की परिषद की अध्यक्षता अभी पाकिस्तान के पास है।