पाकिस्तान में अक्टूबर में हुए आतंकी हमलों में 198 लोगों की हुई मौत, 111 लोग घायल

पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज़ (पीआईसीएसएस) ने बताया है कि अक्टूबर में देश में अलग-अलग आतंकी हमलों में कुल 198 लोग मारे गए और 111 अन्य लोग घायल हो गए। पीआईसीएसएस के मुताबिक, पाकिस्तान में जनवरी-अक्टूबर तक 785 आतंकी हमले हुए जिसमें 951 लोगों की मौत हुई और 966 लोग घायल हुए।

Load More