पाकिस्तान में अजीबोगरीब मशीन से 'वज़न कम करते' दिखे लोग, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग अजीबोगरीब 'मसाज़र' का इस्तेमाल कर शरीर की चर्बी कम करने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, वीडियो में एक शख्स इस मशीन की खासियत बताते हुए इसका विज्ञापन कर रहा है। एक यूज़र ने लिखा, "इनके इंवेंशन भी इनके ही जैसे होते हैं।"