पाकिस्तान में अर्धसैनिक बल मुख्यालय पर हुआ हमला, मुठभेड़ में मारे गए 5 आतंकवादी
खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हमला करने के बाद मुठभेड़ में कम से कम 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुठभेड़ के दौरान 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एक आत्मघाती आतंकी ने विस्फोटकों से लदी कार को फेडरल कॉन्स्टैबुलरी लाइन्स के मुख्य द्वार से टकरा दिया था।