पाकिस्तान में अवैध निकाह मामले में मिली सज़ा निलंबित करने की इमरान खान की अर्ज़ी खारिज
पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की अवैध निकाह मामले में मिली सज़ा को निलंबित करने की याचिका खारिज कर दी। दरअसल, दंपति को मामले में 7-7 साल कारावास की सज़ा सुनाई गई थी। बुशरा के पूर्व पति खावर मनेका ने मामले में केस दर्ज कराया था।