पाकिस्तान में अहमदिया शख्स ने मुहर्रम पर बांटी बिरयानी, ईशनिंदा के आरोप में हुआ गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के एक शख्स को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसने मुहर्रम पर लोगों को बिरयानी व सॉफ्ट ड्रिंक बांटी थी और आरोप है कि उसने खुद को मुसलमान बताकर यह काम किया था। पाकिस्तानी संसद ने 1974 में अहमदिया लोगों को गैर-मुस्लिम घोषित कर दिया था।

Load More