पाकिस्तान में आतंकवादियों को पनाह दी जा रही है: अमेरिकी रिपोर्ट
अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों को पनाह दी जा रही है जिनमें से कुछ 1980 के दशक से सक्रिय हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया, "पाकिस्तान को 2003 से घरेलू आतंकवाद से काफी नुकसान हुआ है और इससे होने वाली मौतों की संख्या 2009 में चरम पर पहुंच गई थी।"