नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, पाकिस्तान में सोमवार को शाम 4 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।