पाकिस्तान में आयोजित हुई गधों की रेस, तस्वीरें हुईं वायरल
पाकिस्तान के कराची में गधों की रेस आयोजित की गई जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं। रेस का आयोजन 10 अगस्त को सिंध प्रांत की सरकार द्वारा किया गया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान की बड़ी आबादी गधे पालने और उनसे कमाई करने पर निर्भर है व यह देश चीन को भी गधे निर्यात करता है।