पाकिस्तान में इमरान की रिहाई की मांग पर हिंसक प्रदर्शन में 10 से अधिक लोगों की मौत
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कहा, "पाकिस्तान के लोग सैन्य समर्थित फासीवादी शासन के तहत अत्यधिक उत्पीड़न झेल रहे हैं।"