पाकिस्तान में कुरान की बेअदबी के आरोपी की हत्या के मामले में 23 लोग हुए गिरफ्तार
खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) के स्वात ज़िले में कुरान की बेअदबी के आरोपी की हत्या व थाने में आगजनी करने के मामले में पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना में 5 पुलिसकर्मी और 11 स्थानीय लोग भी घायल हो गए थे।