पाकिस्तान में खुद को पैगंबर घोषित करने के मामले में शख्स को मिली 25 साल की सज़ा
पाकिस्तान की एक अदालत ने खुद को पैगंबर घोषित करने वाले एक शख्स को ईशनिंदा को लेकर 25 साल के कारावास और 5 लाख पाकिस्तानी रुपए जुर्माने की सज़ा सुनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने कहा कि शख्स ने 1 अप्रैल 2018 को उसकी मौजूदगी में खुद को पैगंबर घोषित किया था। मामले में 4 गवाह पेश हुए थे।