पाकिस्तान में घुसकर अफगानिस्तान ने ISIS आतंकियों के ठिकानों पर किया हमला
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसने पाकिस्तान के हालिया हमलों के जवाब में बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले कर उसे जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया है। बकौल मंत्रालय, इन जगहों पर काबुल पर हमले की योजना बनाई जा रही थी। तालिबान ने कहा, "हर उस जगह को निशाना बनाएंगे...जो हमारी सुरक्षा के लिए खतरा है।"