पाकिस्तान में जारी हिंसा के बीच सीरीज़ छोड़ स्वदेश लौटी श्रीलंकाई टीम

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जारी हिंसा के बीच वनडे सीरीज़ छोड़कर श्रीलंकाई टीम वापस स्वदेश चली गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान शाहीन और श्रीलंका ए के बीच होने वाले आखिरी 2 मैचों को रद्द किया गया है। गौरतलब है कि इस्लामाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए प्रदर्शन हो रहे हैं।

Load More