पाकिस्तान में जेल से फरार हुए 20 कैदी, भागते समय गोली लगने से एक कैदी की हुई मौत
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित रावलकोट जेल से 20 खूंखार कैदी एक सुरक्षाकर्मी पर हमला करने के बाद फरार हो गए हैं। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भागते समय गोली लगने से एक कैदी की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, जेल से फरार होने वाले कैदियों में से 6 को मौत की सज़ा सुनाई गई थी।