पाकिस्तान में जजों के काफिले पर हुआ आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मियों की हुई मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को जजों के काफिले पर आतंकी हमला किया गया जिसमें 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के वक्त 3 जज ड्यूटी से लौट रहे थे और सभी पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात थे। आतंकवादियों और पुलिस के बीच गोलीबारी जारी है।