पाकिस्तान में तेल रिफाइनरी प्लांट पर बंदूकधारियों ने किया हमला

'रॉयटर्स' के अनुसार, बुधवार को पाकिस्तान की नैशनल रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) की बलूचिस्तान स्थित प्लांट पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके को अपने कब्ज़े में लेकर तलाशी अभियान चलाया है। फिलहाल किसी भी समूह ने घटना की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

Load More