पाकिस्तान में पिछले साल आतंकी घटनाओं में हुईं कितनी मौतें?
ग्लोबल टेररिज़्म इंडेक्स 2026 के मुताबिक, आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप करने वाले पाकिस्तान में 2025 में 1,045 आतंकी घटनाएं हुईं जिनमें 1,139 मौतें हुईं। सूची में दूसरा स्थान पाने वाले बुर्किना फासो में 2025 में 59 आतंकी घटनाएं हुईं जिनमें 846 मौतें हुईं। ईरान से जंग लड़ रहे इज़रायल (10वां स्थान) में 2025 में 9 आतंकी घटनाएं हुईं।