पाकिस्तान में पिता-बेटी को कार से कुचलने वाली महिला को पीड़ित परिवार ने किया माफ
पाकिस्तान में बाइक सवार शख्स और उसकी बेटी को अपनी कार से कुचलने वाली महिला को पीड़ित परिवार ने माफ कर दिया है। पीड़ित परिवार ने अदालत में कहा, "हमने उसे माफ कर दिया है और हम नहीं चाहते कि उसे सज़ा दी जाए।" परिवार के वकील ने बताया कि उन्होंने उसे 'अल्लाह के नाम पर माफ' कर दिया है।