पाकिस्तान में पूर्व PM इमरान खान की पत्नी बुशरा को मिली ज़मानत, जेल से आईं बाहर
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) हाईकोर्ट ने तोशखाना मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को 10-लाख पाकिस्तानी रुपए के बॉन्ड पर ज़मानत दी है। जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने बुशरा पर फूल बरसाए। 2018-22 में सत्ता में रहने के दौरान बुशरा को सरकारी नियमों का उल्लंघन कर उपहार बेचने का दोषी पाया गया था।