पाकिस्तान में प्रदर्शन से पहले बड़े मानवीय संकट और जनहानि की आशंका, अलर्ट पर अस्पताल
पाकिस्तान सरकार ने 27 सितंबर को प्रस्तावित पीटीआई के मार्च से पहले इस्लामाबाद के अस्पतालों को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। 'ड्रॉप साइट' के मुताबिक, प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले अधिकारियों ने निर्देश जारी कर अस्पतालों को इस्लामाबाद में संभावित 'मानवीय संकट' और 'बड़े पैमाने पर जनहानि की घटना' से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।