पाकिस्तान में प्लास्टिक के दांतों वाला बकरा बेच रहा था शख्स, हुआ गिरफ्तार
'एआरवाई न्यूज़' के मुताबिक, कराची (पाकिस्तान) में एक शख्स को बकरीद पर कुर्बानी के लिए प्लास्टिक के दांतों वाला बकरा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक ग्राहक बकरे के मुंह से प्लास्टिक के दांत निकालते हुए दिखा था जिसके बाद मामले में ऐक्शन लिया गया।