पाकिस्तान ने मिडल ईस्ट युद्ध से पैदा हुईं स्थिति के बीच महंगी एलएनजी खरीदने से इनकार कर दिया है जिसके बाद उसके सामने फिर से अंधेरे में डूबने का खतरा पैदा हो गया है। सरकारी कंपनी पाकिस्तान एलएनजी को प्री-वॉर दाम के 3 गुना दाम वाला ऑफर मिला था लेकिन उसने 8 सितंबर तक डिलीवरी का टेंडर रद्द कर दिया।