पाकिस्तान में बाढ़ के पानी में डूबा गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, वीडियो आया सामने
बारिश के चलते पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है और बाढ़ का पानी पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में घुस गया है। इसका एक वीडियो सामने आया है। करतारपुर प्रोजेक्ट के डिप्टी सेक्रेटरी के मुताबिक, बाढ़ का पानी गुरुद्वारा करतारपुर में घुसने से लगभग 100 लोग फंसे हुए हैं जिनमें 18 स्थानीय श्रद्धालु शामिल हैं।