पाकिस्तान में बारिश से 24 घंटे में 117 लोगों की हुई मौत, 1300 पर्यटक किए गए रेस्क्यू
आपदा अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान में बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में कम-से-कम 117 लोगों की मौत हुई, 100 से अधिक लोग घायल हुए और 200 लोग लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र से 1,300 पर्यटक सुरक्षित बाहर निकाले गए हैं। बारिश से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सर्वाधिक प्रभावित है।