पाकिस्तान में बकरीद पर कुर्बानी देने को लेकर अहमदिया समुदाय के 36 लोग गिरफ्तार
पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के कम-से-कम 36 लोगों को ईद-उल-अज़हा पर जानवरों की कुर्बानी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। समुदाय के एक नेता ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि गिरफ्तार लोगों में अधिकतर पंजाब प्रांत के हैं। दरअसल, अहमदिया समुदाय को पाकिस्तान में गैर-मुस्लिम घोषित किया गया है जिसके मद्देनज़र उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।