पाकिस्तान में बचाव अभियान के दौरान MI-17 हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 5 की हुई मौत
पाकिस्तान में बारिश से प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एक MI-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। एएफपी ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर के बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में 3 क्रू मेंबर और 2 पायलट सवार थे।