पाकिस्तान में बहस के बाद सुरक्षा गार्ड ने 2 चीनी नागरिकों को मारी गोली
पाकिस्तान के कराची में एक सुरक्षा गार्ड ने मंगलवार को झगड़े के बाद दो चीनी नागरिकों पर गोली चला दी जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर ने अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।