पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन मारा गया, जैश कमांडर की सड़क हादसे में हुई मौत
पाकिस्तान के लाहौर में सड़क हादसे में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कमांडर मोहम्मद आसिम, उसकी पत्नी हुमा आसिम और बेटे तल्हा आसिम की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीछे से आए एक ट्रेलर ने उसकी कार को टक्कर मारी जिसके बाद कार ट्रेलर के नीचे फंस गई। आसिम JeM के वित्तीय और लॉजिस्टिक सपोर्ट का प्रबंधन करता था।