पाकिस्तान में मैच के दौरान क्रिकेट मैदान पर हुआ ड्रोन हमला
फितना अल-ख्वारिज के आतंकवादियों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक क्रिकेट मैदान पर ड्रोन हमला कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एक मैच के दौरान यह हमला हुआ और हमले में 3 बच्चे घायल हो गए। गौरतलब है, फितना अल-ख्वारिज वह शब्द है जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए करती है।