पाकिस्तान में मिले ₹80,000 करोड़ के सोने के भंडार का क्या है भारत से कनेक्शन?
पाकिस्तान में सिंधु नदी के किनारे मिले ₹80,000 करोड़ के सोने के भंडार का भारत से कनेक्शन है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सिंधु नदी में पाए जाने वाले स्वर्ण भंडार की उत्पत्ति संभवत: भारत के हिमालयी क्षेत्र में हुई है और नदी की तेज़ धारा ने सोने के कणों को ले जाकर प्लेसर गोल्ड के रूप में जमा कर दिया है।