पाकिस्तान में मिला अरबों रुपयों का स्वर्ण भंडार: रिपोर्ट
इंडिया.कॉम की रिपोर्ट में पाकिस्तान के एक एजुकेशनिस्ट और पूर्व मंत्री के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान के अटक रीजन में तकरीबन 32.6 मीट्रिक टन स्वर्ण भंडार है और इसकी कीमत 600 अरब पाकिस्तानी रुपए (₹185 अरब) है। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा पहुंच सकता है।