पाकिस्तान में मना विराट के शतक का जश्न, फीमेल फैन्स ने लगाए 'कोहली-कोहली' के नारे
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के शतक का जश्न पाकिस्तान में भी मनाया गया है। जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वहां मौजूद फीमेल फैन्स शतक के बाद 'कोहली-कोहली' चिल्लाती नज़र आईं। गौरतलब है, कोहली ने 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए हैं।