पाकिस्तान में रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट का CCTV फुटेज आया सामने
क्वेटा (पाकिस्तान) में रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें धमाका होने से पहले प्लैटफॉर्म पर काफी भीड़ दिख रही है। इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और 40 अन्य घायल हुए हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज़ बुगती ने इस घटना की निंदा की है।