पाकिस्तान में रेव पार्टी में दिखाया गया करीना कपूर का AI वीडियो, भड़के फैन्स
पाकिस्तान के कराची में एक रेव पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ऐक्ट्रेस करीना कपूर का एनिमेटेड एआई वीडियो दिखाया गया। वीडियो में करीना फॉर्मल आउटफिट में डांसिंग अवतार में नज़र आ रही हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "यह कलाकार का अपमान है।"