पाकिस्तान में लश्कर के टॉप आतंकी सैफुल्लाह के ढेर होने के समय का वीडियो आया सामने
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी रज़ुल्लाह निज़ामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह के ढेर होने के समय का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सैफुल्लाह गोली लगने के बाद तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल सैफुल्लाह की अज्ञात हमलवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।