पाकिस्तान में विदेशी महिला से 5 दिन तक किया गया गैंगरेप, हाथ-पांव बांधकर सड़क पर फेंका गया
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में बुधवार को देश के स्वतंत्रता दिवस के दिन बेल्जियम की एक 28-वर्षीय महिला सड़क पर लावारिस हालत में पड़ी मिली जिसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। महिला ने बताया कि 5 दिनों तक कई लोगों ने उसका गैंगरेप किया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मामले में गिरफ्तार एक आरोपी का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है।