पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुआ आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को एक शांति रैली के दौरान पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती विस्फोट में कम-से-कम 14 लोगों की मौत हो गई और 2 दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावर की तलाशी लेने की कोशिश के दौरान उसने विस्फोट कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।