पाकिस्तान में शख्स ने 15 दिन की बच्ची को ज़िंदा दफनाया, कहा- नहीं करा पा रहा था इलाज
पाकिस्तान के थारूशाह में जन्म से बीमार 15 दिन की बच्ची को ज़िंदा दफनाने को लेकर उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स ने बताया कि वह आर्थिक तंगी के कारण उसका इलाज नहीं करा पा रहा था इसलिए उसे बोरी में डालकर दफना दिया। प्रशासन ने कहा है कि बच्ची के शव को निकाला जाएगा।