पाकिस्तान में सेना के काफिले से टकराया विस्फोटक से लदा वाहन, 13 सैनिकों की हुई मौत
खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) के उत्तरी वज़ीरिस्तान में शनिवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर विस्फोटक से लदा एक वाहन लेकर सैन्य काफिले में घुस गया और धमाके में 13 सैनिक मारे गए जबकि 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हैं। हमले की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान के एक गुट ने ली है।