पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तहरीक-ए-तालिबान का कमांडर हुआ ढेर

खैबर-पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) प्रांत में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का शीर्ष कमांडर वलीउल्ला मारा गया। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, वलीउल्लाह कई मामलों में वांछित था। आतंकवादी संगठनों के एक छात्र समूह के रूप में स्थापित टीटीपी को अल-कायदा का करीबी माना जाता है और पाकिस्तान में कई हमलों के लिए उसे दोषी ठहराया गया है।

Load More