पाकिस्तान में समय पर कपड़े नहीं सिलने पर शख्स ने दर्ज़ी के खिलाफ किया केस, मांगा मुआवज़ा
(कराची) पाकिस्तान में एक शख्स ने समय पर कपड़े नहीं सिलने पर दर्ज़ी के खिलाफ उपभोक्ता संरक्षण कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। शख्स ने मानिसक उत्पीड़न व दर्ज़ी पर उसका वादा पूरा नहीं करने को लेकर 1 लाख पाकिस्तानी रुपए के मुआवज़े की मांग की है। गौरतलब है, शख्स को अपने भाई के सगाई समारोह में कपड़े पहनने थे।