पाकिस्तान में सरेंडर नहीं करने पर सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, 6 भागे

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 3 आतंकी मारे गए जबकि उनके 6 साथी भाग गए। आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) के मुताबिक, उनकी टीम ने आतंकियों के ठिकाने को घेरकर उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा था लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

Load More