पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी हुई 38 लाख, बना सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय
'डॉन' समाचार पत्र के अनुसार, पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो ने गुरुवार को सातवीं जनसंख्या व आवासीय गणना-2023 के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में 2017 में हिंदुओं की जनसंख्या 35 लाख थी जो 2023 में बढ़कर 38 लाख हो गई है। 2023 में पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 2,40,458,089 दर्ज हुई और वहां हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है।