पाकिस्तान में होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए चुने गए इंग्लैंड के सबसे लंबे गेंदबाज़ जोश
इंग्लैंड ने पाकिस्तान में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए अपने सबसे लंबे गेंदबाज़ जोश हल को चुना है। छह फीट और सात इंच लंबे हल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 'द ओवल' टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इंग्लैंड व पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज़ 7 अक्टूबर से शुरू होगी।