पाकिस्तान में हज़ारों मैनहोल कवर चोरी होने के बाद सरकार ने उन पर लगाए जाल, तस्वीरें हुईं वायरल
पाकिस्तान में हज़ारों मैनहोल कवर चोरी होने की घटना के बीच पंजाब प्रांत में मैनहोल पर सुरक्षा जाल लगाए गए हैं ताकि लोग उनमें न गिरें। इन जालों की तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिन्हें एक व्यक्ति आज़माते हुए दिख रहा है। लोगों ने इस कदम का मज़ाक उड़ाया है। एक यूज़र ने कहा, "इससे बेहतर तो ट्रैम्पोलिन लगवा लेते।"