पाकिस्तानियों से ज़्यादा जीते हैं भारतीय लेकिन बांग्लादेशियों से पीछे; WHO की रिपोर्ट
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के मुकाबले भारतीय अधिक समय तक ज़िंदा रह सकते हैं। हालांकि, बांग्लादेश, अमेरिका और कनाडा की तुलना में उनका जीवनकाल कम होता है। भारत में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 2023 में 71 साल, पाकिस्तान में 68.2 साल जबकि बांग्लादेश में 72.7 साल, अमेरिका में 78.5 साल और कनाडा में 81.4 साल थी।