पाकिस्तान व बांग्लादेश से आए 3 शरणार्थियों को एमपी में दी गई भारत की नागरिकता
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत राज्य के पहले 3 आवेदकों को भारत की नागरिकता के प्रमाण-पत्र सौंपे हैं। इनमें से एक बांग्लादेश और 2 पाकिस्तान से भारत आए थे। यादव ने कहा, "वे अपना धर्म बचाने के लिए आए थे...अगर धर्म परिवर्तन किया होता तो वे अपने-अपने देशों में रह सकते थे।"