पाकिस्तान से खुश नहीं है चीन, परियोजनाओं से अपने हाथ पीछे खींच रहा: JUI-F चीफ
पाकिस्तान में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F)) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने दावा किया है कि चीन, पाकिस्तान से खुश नहीं है और बलूचिस्तान में चल रही कुछ खनन परियोजनाओं से पीछे हट रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी विशाल खनिज संपदा का वास्तविक लाभ नहीं उठा पा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की।